प्रहरी संवाददाता/बीटीपीएस (बोकारो)। डीवीसी के बोकारो थर्मल प्लांट के अन्दर क्रेच सुविधा का उद्घाटन 10 अक्टूबर को मुख्य महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अर्जरिया एवं मधुकर श्रीवास्तव (ओएंडएम) ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
ज्ञात हो कि श्रम संहिताओं के प्रावधानों के अनुरूप महिला कर्मियों को क्रेच सुविधा उपलब्ध कराना कर्मचारियों के कल्याण एवं कार्यस्थल पर बेहतर सुविधाएँ सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस सुविधा से पात्र महिला कर्मचारियों को अपने छोटे बच्चों की देखभाल एवं स्तन पान कराने में सुविधा होगी। जानकारी के अनुसार यहां क्रेच सुविधा का शुभारंभ कर्मचारियों के हितों, कल्याण तथा कार्यस्थल पर अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के लिए किया गया है।
![]()













Leave a Reply