Advertisement

लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के संकल्प के साथ कांग्रेस ने मनाया काला दिवस

विधायक के नेतृत्व में शहीद पार्क चौक पर प्रदर्शन व् प्रधानमंत्री का पुतला दहन

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। लोकतंत्र, संविधान तथा देश की चुनावी व्यवस्था की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता की रक्षा के संकल्प के साथ जिला कांग्रेस कमिटी पश्चिमी सिंहभूम ने 10 अक्टूबर को जिला मुख्यालय चाईबासा में काला दिवस मनाते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

शहीद पार्क चौक पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर लोकतांत्रिक मूल्यों, नागरिकों के मताधिकार और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता से जुड़े मुद्दों पर अपना विरोध दर्ज कराया। कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह विधायक सोनाराम सिंकु ने किया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस प्रभारी धर्मेन्द्र सोनकर ने कहा कि लोकतंत्र की वास्तविक ताकत जनता के मताधिकार और स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनावी व्यवस्था में निहित है। लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता बनाए रखना तथा संविधान प्रदत्त अधिकारों की रक्षा करना प्रत्येक लोकतांत्रिक देशवासी का दायित्व है। कांग्रेस पार्टी इन मूलभूत सवालों पर अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी और जनहित से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष जारी रखेगी।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा कि काला दिवस मनाने का उद्देश्य लोकतंत्र, संविधान और चुनावी निष्पक्षता से जुड़े सवालों के प्रति जनता का ध्यान आकर्षित करना है। उन्होंने कहा कि मताधिकार केवल मतदान करने का अधिकार नहीं, बल्कि लोकतंत्र में जनता की भागीदारी और उसकी आवाज का आधार है। कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता के विश्वास को बनाए रखने के लिए चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता सर्वोपरि है। कांग्रेस इन मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और संवैधानिक अधिकारों के संरक्षण की लड़ाई निरंतर जारी रखेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का संघर्ष किसी व्यक्ति विशेष तक सीमित नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक परंपराओं, संवैधानिक मर्यादाओं और आमजनों के अधिकारों की रक्षा के व्यापक संकल्प से जुड़ा है। पार्टी कार्यकर्ता जनहित के सवालों पर एकजुट होकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाते रहेंगे।

कार्यक्रम के माध्यम से जिला कांग्रेस कमिटी पश्चिमी सिंहभूम ने लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा, मताधिकार की गरिमा बनाए रखने और चुनावी व्यवस्था में जनता के विश्वास को मजबूत करने के अपने संकल्प को दोहराया। मौके पर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी मायाधर बेहरा, चन्द्रशेखर दास, रईस रिजवी छब्बन, सह प्रभारी नितिमा बारी, पूर्व जिलाध्यक्ष सन्नी सिंकु, जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष रंजीत यादव, एनसयूआई जिलाध्यक्ष अनीष गोप, आरजीपीआरएस जिलाध्यक्ष रितेश तामसोय, यूथ इंटक जिलाध्यक्ष सुरेश सावैयां, जिप सदस्य जय प्रकाश महतो, शिक्षा विभाग चेयरमैन पुरुषोत्तम दास पान, प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां, सिकुर गोप, सकारी दोंगो, सुरेश चन्द्र सावैयां, विजय सिंह सामद, मंडल अध्यक्ष सोमा पुरती, अशोक मुंडरी, कांग्रेस के कैरा बिरुवा, सत्याशीला हेंब्रम, आदि।

अशोक बारिक, मोहन सिंह हेंब्रम, अविनाश कोड़ाह, जम्बी कुदादा, अशरफुल होदा, जंग बहादुर, राखी सालूजा, अमृत माझी, इम्तियाज खान, जया सिंकु, प्रदीप बाग, विजय लक्ष्मी सिंकु, राधा मोहन बनर्जी, राकेश सिंह, बालेमा कुई, संतोष सिन्हा, संदीप सन्नी देवगम, लियोनर्ड बोदरा, संजय रवि, राजीव बोयपाई, प्रतीक कुमार, सनातन बिरुवा, मोटाई सुंडी, शिवा बांदिया, क्रांति प्रकाश, गोपाल बोदरा, लक्ष्मी बेसरा, मथुरा चाम्पिया, विक्रमादित्य सुंडी, गंगा कच्छप, एस.बिरुवा, सुरेश कच्छप, बिक्रम बिरुली, बुल्लू दास, क्रांति प्रकाश , सुल्तान अहमद , चन्दन यादव, करण सोनकर, हेमंत भंज, सुशील दास, भोलेनाथ बोदरा आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *