रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। सेल के बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) ने प्रतिष्ठित सेल डायरेक्टर पर्सनल कप रणनीति बिजनेस सिमुलेशन प्रतियोगिता में लगातार चौथे वर्ष चैंपियन बनकर अपनी प्रबंधकीय दक्षता का लोहा मनवाया है। एमटीआई रांची में 12 और 13 अक्टूबर को आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल में बीएसएल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।
विजेता टीम में हॉट स्ट्रिप मिल के वरीय प्रबंधक राहुल रंजन पांडा, उप महाप्रबंधक राहुल सिंह तथा सेंट्रल मैकेनिकल मेंटेनेंस विभाग के वरीय प्रबंधक ओवैस अहमद शामिल थे। टीम ने रणनीतिक सोच, संसाधनों के कुशल उपयोग और सटीक निर्णय क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बीते अगस्त माह में शुरू प्रतियोगिता में सेल की विभिन्न इकाइयों की 170 से अधिक टीमों ने हिस्सा लिया। इनमें से 22 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं, जबकि 11 टीमों ने फाइनल में जगह बनाई।
कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच बीएसएल की टीम ने बाजी मार ली।
वर्ष 2023 से लगातार चैंपियन बन रहा बीएसएल इस उपलब्धि के साथ चार बार खिताब जीत चुका है। यह सफलता अधिकारियों की सामूहिक कार्यकुशलता, नेतृत्व क्षमता और संगठन में उत्कृष्ट प्रबंधकीय कार्य संस्कृति को दर्शाती है।
![]()













Leave a Reply