प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। झारखंड आंदोलन के प्रणेता दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की धर्मपत्नी स्वर्गीय रूपी सोरेन के चित्र पर केंद्रीय वन पंचायत समिति के पदाधिकारियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष विष्णु चरण महतो सहित अन्य पदाधिकारियों ने दिवंगत आत्मा को नमन करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
इस मौके पर केंद्रीय वन पंचायत समिति के अध्यक्ष विष्णु चरण महतो ने कहा कि स्वर्गीय रूपी सोरेन का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन के परिवार का झारखंड के सामाजिक जीवन और आंदोलन से गहरा जुड़ाव रहा है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
देवशरण हेंब्रम ने कहा कि दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करना उनके प्रति सम्मान और संवेदना प्रकट करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि दिवंगत आत्मा की स्मृतियां सदैव आमजनों के हृदय में रहेंगी। इस दु:ख की घड़ी में शोकाकुल परिवार के प्रति उनकी गहरी संवेदना है। मौके पर आनंद महतो, कार्तिक महतो आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में गंगाधर महतो, नागेश्वर महतो, प्रयाग महतो, मोहन महतो, झरी महतो, केदार महतो, संजय महतो, मणिलाल मुंडा, राजेश्वर महतो, रामलाल मांझी, नंदलाल महतो, हरिबोल महतो सहित अन्य उपस्थित थे। सभी ने स्वर्गीय रूपी सोरेन के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित पदाधिकारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
![]()













Leave a Reply