रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो में चोरों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा किया है।
जिला के हद में चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी का स्मार्ट टीवी और 14 सीसीटीवी कैमरे समेत कई सामान बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, भुइयांडीह स्थित नव प्राथमिक विद्यालय से स्मार्ट टीवी और सुरज ज्वेलर्स से सीसीटीवी कैमरों की चोरी हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर छापेमारी दल का गठन किया गया। कार्रवाई के दौरान अरमान अंसारी और जमील अंसारी को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का स्मार्ट टीवी मोहनडीह से बरामद किया। वहीं, सीसीटीवी कैमरों के साथ जियो एयर फाइबर का एंटीना, प्लास, हथौड़ी और कटर भी जब्त किए गए हैं। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
![]()













Leave a Reply