प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के मेन रोड फुसरो बाजार के प्रसिद्ध व्यावसायिक प्रतिष्ठान नागरमल अग्रवाल शॉप के चर्चित व्यवसायी डूंगरसीमल अग्रवाल का बीते 18 सितंबर को निधन हो गया। वे 88 वर्ष के थे।
दिवंगत डूंगरसीमल की मौत के दूसरे दिन 19 सितंबर को भी दिवंगत के पुत्रों क्रमशः ओमप्रकाश तथा ललित अग्रवाल से मिलने अनेकों राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं समाजसेवी आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त किए।
पारिवारिक जनों के अनुसार वर्ष 1938 में जन्म लिए डूंगरसीमल एक सामाजिक व धार्मिक प्रवृति के थे, जो युवाकाल से ही अपने पिता दिवंगत नागरमल अग्रवाल के साथ व्यवसाय से जुड़ गए थे।
बावजूद इसके वे सामाजिक कार्यों से भी जुड़े रहे। उनके ज्येष्ठ पुत्र ओमप्रकाश अग्रवाल माड़वाड़ी समाज सहित कई अन्य सामाजिक संगठनों के साथ जुड़कर समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका का निर्वहन कर रहे है।
![]()













Leave a Reply