प्रहरी संवाददाता/पेटरवा (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली के बंगलाभाषी स्वर्णवणिक परिवार के युवकों द्वारा बीते 25 अक्टूबर को धूमधाम से मां लखी की पूजा मनाया गया।
जानकारी के अनुसार यहां के श्रीहरि मंदिर प्रांगण में बीते 25 अक्टूबर की रात मां कोजागरी लखी माता की पूजा-अर्चना किए जाने के बाद 26 अक्टूबर को दोपहर में हवन अनुष्ठान उपरांत संध्या को मां की प्रतिमा जलाशय में विसर्जित कर दिया गया। पूजा के सारे अनुष्ठान आचार्य संतोष चटर्जी ने राजेश, संजय, आनंद चटर्जी के सहयोग से संपन्न किए।

पूजन कार्य में स्वर्णवणिक परिवार के युवकों के साथ इस बार छोटे बच्चे, बच्चियों ने पुरजोर सहभागिता निभाई। प्रतिमा विसर्जन के पूर्व बंगला भाषी माताओं ने चूमान कर मां लखी की विदाई की। साथ ही अगले वर्ष भी इस वर्ष की भांति माँ लखी की धूमधाम से पूजा करने की संकल्प दुहराई।
![]()













Leave a Reply