Advertisement

तेनु-गोमिया मुख्य मार्ग पर टाटा मैजिक व् ऑल्टो में जोरदार टक्कर, बालबाल बचे छात्र

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट-गोमिया मुख्य मार्ग पर न्यू मार्केट स्थित नहर के समीप डीएवी में पढ़ने वाले छात्रों को लेकर जा रही टाटा मैजिक तथा ऑल्टो कार में भिड़ंत हो गयी। जिसमें मैजिक सवार छात्र बाल बाल बच गये।

जानकारी के अनुसार 28 नवंबर को टाटा मैजिक क्रमांक JH2Y/5233 और डीएवी में अपने बच्चों को छोड़कर वापस जा रही ऑल्टो कार क्रमांक HR26BF/2380 के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि टाटा मैजिक में सवार डीएवी के छात्र-छात्रा बाल-बाल बच गए। किसी को गंभीर चोट नहीं लगी है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय रहिवासी मौके पर पहुंचे और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर आवागमन सामान्य कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑल्टो चला रहे ड्राइवर फोन पर बात करते जा रहे थे। इसी बीच टर्निंग के समीप विपरीत दिशा से आ रही टाटा मैजिक में अचानक टक्कर मार दी। सूचना पाकर तेनुघाट ओपी प्रभारी भजनलाल महतो दलबल के साथ पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। दोनों वाहन मालिक जिला के हद में गोमिया प्रखंड के साड़म रहिवासी बताये जा रहे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *