रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य कर विभाग बोकारो अंचल एवं बोकारो चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के संयुक्त तत्वावधान में चैंबर भवन में विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य जीएसटी एवं जेपीटी निबंधन के प्रचार-प्रसार के साथ व्यापारियों और उद्यमियों को सरकारी प्रावधानों की जानकारी देना था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य कर विभाग के उपायुक्त रवि रंजन ने की। उन्होंने व्यापारियों से अधिक से अधिक संख्या में निबंधन कराने तथा नियमों के अनुरूप व्यवसाय संचालित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि निबंधन से व्यापारिक गतिविधियों में पारदर्शिता और व्यवस्था आती है।
इस अवसर पर.चैंबर के महामंत्री राजकुमार जायसवाल ने कहा कि निबंधन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर व्यापारी चैंबर से संपर्क कर सकते हैं। उन्हें हरसंभव सहयोग एवं मार्गदर्शन दिया जाएगा। विशेष जागरूकता शिविर में शैलेन्द्र जायसवाल, राजेश पोद्दार, रविशंकर प्रसाद, अजय कुमार सिन्हा, सहायक आयुक्त मिताली मेट सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं गणमान्य उपस्थित रहे।
![]()













Leave a Reply