Advertisement

गोमिया क्षेत्र में चोरों का आतंक, अब तक कई घरों को बनाया गया निशाना

प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमिया थाना क्षेत्र में बढ़ता चोरों का आतंक ने रहिवासियों में खौफ ला दिया है। अब तक कई घरों में हो चुकी है चोरी की बारदात। पुलिस चोरो के सुराग ढूंढने में जुटी है।

जानकारी के अनुसार गोमिया थाना क्षेत्र के साड़म के बाद गोमिया पंचायत के मध्य दुर्गा मंदिर के समीप एक बंद घर को चोरों ने अपना निशाना बनाया। गृह स्वामी शिवराम सिंह के अनुसार वे अपने एक रिश्तेदार के यहां छठ पूजा मनाने गए थे। बीती 17 नवंबर की रात शक्तिपुंज से अपने घर लौटे है। घर का दरवाजा खोलते ही देखा तो सारी चीज तहस-नहस थी। कहा कि दो अलमीरा एवं दो बक्से टूटे थे। गृह स्वामी एलआईसी एजेंट है। उनके घर में लगभग 65 हजार नगद और घर में रखें बेटी विवाह के लिए 9 लाख के जेवर पर चोरों ने अपना हाथ साफ कर दिया।

पीड़ित परिवार ने तत्काल इसकी सूचना गोमिया थाना को दी।सूचना पाकर थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया और चोरों के सुराग ढूंढने में जुट गये है। वही पीड़ित के पड़ोसी समाजसेवी रोहित यादव ने कहा कि चोरों का आतंक इस कदर बढ़ता जा रहा है कि रहिवासी अब अपने रिश्तेदार के यहां जाने के लिए सोचेंगे। कहा कि हर रोज मंदिर के समीप तालाब किनारे शराबीयो एवं जुआरीयों का देर रात तक तांता लगा रहता है। क्षेत्र में जब तक यह सब चीज बंद नहीं होगी, तब तक घटना होती रहेगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *