Advertisement

गुमशुदा पत्नी की तलाश में परेशान पति ने थाने में लगाई गुहार

प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। अपनी गुमशुदा पत्नी की तलाश में दर-दर भटकने के बाद आख़िरकार परेशान पति ने गोमिया थाने में पत्नी की खोजबीन की गुहार लगाई है। दो बच्चों की नजरे निराशा में अपनी मां को ढूंढ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के तुलबुल पंचायत के चलियाटांड़ रहिवासी टुनटुन केवट की 26 वर्षीय पत्नी बबीता कुमारी बीते 8 अक्टूबर की रात्रि लगभग साढ़े आठ बजे अपने घर से निकली और लापता हो गयी। पत्नी के गुम होने के संबंध में टुनटुन केवट ने बताया कि उसका विवाह वर्ष 2019 में हुआ था और पत्नी के साथ कोई मतभेद नहीं है। वैवाहिक जीवन ठीक-ठाक चल रहा था। एक 6 वर्ष का पुत्र एवं एक 3 वर्ष की पुत्री है।

बताया कि घटना की शाम उसके छोटे भाई की पत्नी के साथ घरेलू काम कर रही थी, किन्तु रात में घर के किसी भी सदस्य को बिना बताए घर से चले जाने के बाद से पूरा परिवार उसकी खोजबीन में जुट गया। सभी परिजन अपने स्तर से घर-परिवार व अन्य रिश्तेदारों के यहां उसकी खोजबीन की, किन्तु कुछ पता नहीं चल सका है।

पति एवं परिजनों को अब अनहोनी का भय भी सता रहा है। थक हारकर पीड़ित पति गोमिया थाना में लिखित तहरीर देकर पुलिस से पत्नी की खोजबीन करने की गुहार लगाई है। वही उसके दो मासूम बच्चों का घर पर रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चों की नज़रें अपनी मां को ढूंढ रही है। बबीता देवी के पति ने अपना संपर्क नंबर 9653302109 भी जारी किया है, ताकि किसी को उसकी पत्नी मिलने पर उनसे संपर्क किया जा सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *