एस. पी. सक्सेना/बोकारो। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से स्वच्छता ही सेवा अभियान के समापन व महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर बोकारो जिला के हद में जारंगडीह स्थित के. बी. कॉलेज में सफाई अभियान चलाया गया।
गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर एक अक्टूबर को स्वच्छ भारत दिवस के रूप में स्वच्छता कार्यक्रम कॉलेज के प्राचार्य लक्ष्मी नारायण की अध्यक्षता व कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार के नेतृत्व में कॉलेज परिसर में चलाया गया। यह कार्यक्रम बीते 17 सितंबर से लेकर आगामी 2 अक्टूबर तक आयोजित है। इस वर्ष की थीम स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत विकसित भारत रखी गई है।

कार्यक्रम का उद्देश्य आमजनों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना, श्रमदान गतिविधियों में भागीदारी बढ़ाना एवं सफाई मित्रों का सम्मान व सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर प्राचार्य एवं कार्यक्रम पदाधिकारी ने कॉलेज के सफाई मित्रों भगन घासी, संजय कुमार दास, अजय हांसदा, करिश्मा, बालेश्वर यादव, आशा देवी, सुसारी देवी व् कलावती देवी को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में प्राचार्य लक्ष्मी नारायण, परीक्षा नियंत्रक डॉ साजन भारती, कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार, डॉ व्यास कुमार, प्रो संजीत कुमार, कार्यालय कर्मी रविंद्र कुमार दास, रवि कुमार यादविंदु, मो. साजिद, हरीश नाग आदि कॉलेज परिवार के सदस्यों तथा छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।
![]()













Leave a Reply