अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 2 नवंबर को सुबह 9:45 बजे सारण जिला के हद में सोनपुर स्थित विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र के ऐतिहासिक और पौराणिक बाबा हरिहरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।
जानकारी के अनुसार कृषि मंत्री ने मंदिर में विधि-विधान से बाबा हरिहरनाथ का दर्शन, पूजन एवं रुद्राभिषेक कर स्वयं के साथ-साथ पूरे प्रदेश की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) सच्चिदानंद राय, सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। यहां उपस्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर न्यास समिति के सचिव विजय कुमार सिंह ‘लल्ला’ और मंदिर के पुजारियों ने मंत्री एवं एमएलसी का गर्मजोशी से स्वागत किया। सचिव ने मंत्री एवं एमएलसी को अंगवस्त्र और प्रतीक-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर मंदिर के पुजारियों ने पूरे विधि-विधान से पूजन कार्य संपन्न कराया और मंत्री एवं एमएलसी को बाबा हरिहरनाथ का प्रसाद भेंट किया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा। प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
![]()













Leave a Reply