ए. के. जायसवाल/पेटरवार (बोकारो)। पूर्वी सिंहभूम जिला के हद में जमशेदपुर के एग्रिको खेल मैदान टाटा में आगामी 22 नवंबर को होने जा रही राज्यस्तरीय ऐतिहासिक महिला पातंजलि महासम्मेलन के आयोजन को लेकर 12 नवंबर को विधिवत भूमि-पूजन के साथ ही आगाज हो गया है। यह महिला समाज के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव की बात है।
जानकारी के अनुसार इस महासम्मेलन में योग-ऋषि स्वामी रामदेव महाराज की शिष्या डॉ देवप्रिया का आगमन होने जा रहा है। जिसमें वे अपने प्रेरणादायक उद्बोधन के माध्यम से महिलाओं को योग, आयुर्वेद और स्वदेशी अपनाने के महत्व से सबों को परिचित कराएँगी। साथ ही स्वस्थ, सुखी और आत्मनिर्भर जीवन जीने का संदेश देंगी।
भूमि-पूजन पातंजलि राज्य प्रभारी सुधा झा, जिला प्रभारी गौरी कर, संवाददाता प्रभारी प्रेमलता, महामंत्री ललिता देवी, विनीता द्वारा वरिष्ठ शिक्षिका संयोगिता श्रीवास्तव, उर्मिला सिह, मंजू नाग, विनीता, पुष्पा राव, प्रीति सिंह, मीडिया प्रभारी इराक्षी शामल, शिविर प्रभारी संगीता शर्मा सहित अनेकों वरिष्ठ शिक्षिका की उपस्थिति में की गयी। इस महासम्मेलन के आयोजन में क्षेत्र के समाजसेवी पवन अग्रवाल एवं पातंजलि योगपीठ के महासचिव मनोज श्रीवास्तव की सराहनीय योगदान माना जा रहा है।
![]()













Leave a Reply