प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई अब तकनीकी शिक्षा में बदलाव की नई इबारत लिख रहा है। इसी विषय पर बोकारो जिला के हद में चास प्रखंड के कांड्रा स्थित गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटीज टेक्निकल कैंपस में दो दिवसीय तृतीय आईएसटीई स्टूडेंट सेक्शन कन्वेंशन का बीते 18 नवंबर को शुभारंभ किया गया।
जानकारी के अनुसार इस आयोजन में देशभर के शिक्षाविदों एवं 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मुख्य विषय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से तकनीकी शिक्षा में परिवर्तन रखा गया था। इस अवसर पर बीआईटी सिंदरी के निदेशक प्रोफेसर डॉ पंकज राय ने कहा कि विद्यार्थियों को एआई टूल्स के सही और जिम्मेदार इस्तेमाल की जानकारी होना बेहद जरूरी है। तकनीक का विवेकपूर्ण उपयोग ही भविष्य की सफलता का आधार बनेगा।
कन्वेंशन में 46 शोधपत्रों से सुसज्जित कॉन्फ्रेंस बुक का विमोचन किया गया। वहीं, 15 से अधिक लाइव प्रोजेक्ट और एआई आधारित तकनीकी मॉडल प्रदर्शित किए गये। दो दिनों में 50 से अधिक प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किए गये, जबकि कार्यक्रम के दूसरे दिन 19 नवंबर को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
![]()













Leave a Reply