प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में झारखंड राज्य ऊर्जा मित्र संघ तेनुघाट विद्युत प्रमंडल की ओर से बेरमो के विधायक को आग्रह पत्र सौंपा गया। पत्र में बिजली उपभोक्ताओं का मीटर पठन-पाठन सच्ची निष्ठा से कर रहे ऊर्जा मित्रों को मानव दिवस कर्मी के रूप में समायोजित करने के लिए मुख्यमंत्री को अनुशंसा करने की मांग की गई।
संघ के अध्यक्ष संजय कुमार भारती ने विधायक को सौंपे गये पत्र में कहा है कि बेरमो विधानसभा क्षेत्र के अधीन युवाओं का रोजगार ऊर्जा मित्र के रूप में झारखंड विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) के अधीनस्थ आउटसोर्सिंग एजेंसी में विगत लगभग 15 वर्षों से कार्य कर रहे हैं। अभी स्मार्ट मीटर अधिकांश जगह लग जाने से कार्य जाने का खतरा पैदा हो गया है।
उन्होंने कहा कि ऊर्जा मित्र स्मार्ट मीटर (तकनीकी विकास) के विरुद्ध नहीं हैं, लेकिन सभी की आजीविका सुनिश्चित हो, इसे लेकर झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भी ऊर्जा मित्रों को मानव दिवस कर्मी के रूप में समायोजित करने की मांग विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष विभिन्न विधायकगणों के द्वारा रखी गई। पत्र में आग्रह किया गया है कि विधायक के (माध्यम) से भी राज्य के मुख्यमंत्री के पास आग्रह करने बात रखी गई। बावजूद इसके सरकार द्वारा अबतक इसपर पहल नहीं की गयी है।
![]()













Leave a Reply