ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। सर्वोच्च न्यायालय, झारखंड उच्च न्यायालय एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बोकारो के निर्देशानुसार जिला के हद में तेनुघाट स्थित उपकारा में 20 सितंबर को जेल अदालत-सह-कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार उपकारा में आयोजित जेल अदालत के लिए एक बेंच का गठन किया गया है, जिसमें प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी राजकुमार पांडेय एवं अधिवक्ता विनोद कुमार गुप्ता मौजूद रहेंगे। जेल अदालत में जेल बंदियो से संबंधित मामलों की सुनवाई की जायेगी।
![]()













Leave a Reply