Advertisement

भाजपा छह मंडलों का मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर कार्यशाला

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। झारखंड प्रदेश भाजपा नेतृत्व के निर्देशानुसार मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण(एसआईआर) बीएलए-2 को लेकर बीते 21 जून को भाजपा फुसरो नगर,बेरमो प्रखंड एवं अंगवाली मंडल का एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित किया गया।

उक्त कार्यक्रम बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के करगली गेट स्थित महिला कल्याण मंडप में आयोजित किया। कार्यशाला के मुख अतिथि धनबाद के विधायक राज सिन्हा मुख्य रूप से उपस्थित थे। सर्वप्रथम मंचासिन अतिथियों में मुख्य अतिथि सहित गिरिडीह के पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय, बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, वरिष्ठ भाजपा नेता मधुसूदन सिंह, संजय सिन्हा, देवी दास, गिरिजा देवी, जिलाध्यक्ष डॉ सुरेन्द्र राज, पूर्व अध्यक्ष भरत यादव, बिनोद महतो आदि को भगवा वस्त्र (गमछा) एवं बुके से सम्मनित किया गया। श्रोता दीर्घा में बेरमो प्रखंड, फुसरो नगर के डेढ़ सौ कार्यकर्ताओं सहित अंगवाली मंडल के वर्तमान अध्यक्ष मनोज ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष सचिन कुमार मिश्रा, मुकेश मिश्रा, प्रकाश नायक, आशीष नायक, बिनोद केवट, राजकुमार ठाकुर सहित दर्जनों भाजपाई उपस्थित थे, जिन्हें एसआईआर के बारे में बारीकी से समझाया गया।

महिला सदस्यों में राधा देवी, मंजू कुमारी, गीता चौधरी, ममता देवी, सीता देवी, सीमा देवी, रेखा दूबे आदि उपस्थित थीं।
जानकारी के अनुसार अपराह्न जिला के हद में जरीडीह प्रखंड के जैनामोड़ स्थित सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर में चंद्रपुरा, जरीडीह व चीलगड्डा मंडल का भी कार्यशाला आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिला पुरुष भाजपा कार्यकर्त्ता शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *