Advertisement

तेनुघाट के मुकेश कैंटीन होटल में शिव चर्चा, श्रद्धालुओं ने की शिव महिमा की चर्चा

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित मुकेश कैंटीन होटल में शिव परिवारों द्वारा भव्य शिव चर्चा का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु और बच्चों ने भाग लिया।

भक्ति भाव से की गई शिव चर्चा कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने हाथ जोड़कर भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया। शिव भजनों और मंत्रोच्चार से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। महिलाओं ने सामूहिक रूप से शिव चर्चा कर परिवार, समाज और राष्ट्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

आयोजित शिव चर्चा में बड़ी संख्या में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुईं। कार्यक्रम में बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना की। आयोजन स्थल पर कलश, नारियल, फूल-माला आदि से पूजा की तैयारी की गई थी। शिव परिवार की महिलाओं ने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नई पीढ़ी धर्म-संस्कृति से जुड़ती है। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भविष्य में भी नियमित रूप से शिव चर्चा आयोजित करने की बात कही।

कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया। क्षेत्र में इस आयोजन को लेकर भक्तों में खासा उत्साह देखा गया। मौके पर शिव भक्त आशा गुप्ता, बिंदु देवी, सुषमा देवी, गुड़िया देवी, साबित देवी, अर्पिता सिन्हा, विभा देवी, गुड़िया देवी, शूकरी देवी, तन्नू कुमारी, भूमि कुमारी, रानू कुमारी, पुष्प गुप्ता, सरिता देवी सहित कई महिलाएं मौजूद थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *