स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा मतदाता जागरूकता पर विविध कार्यक्रम

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। स्वयं सहायता समूह जेएसएलपीएस पलास द्वारा संचालित संकुल स्तरीय महिला संगठनों के तत्वावधान में 19 अप्रैल को आसन्न लोकसभा आम निर्वाचन को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस दौरान बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के ओरदाना, बुंडू, उत्तासारा, पिछरी उत्तरी,अंगवाली उत्तरी पंचायत में कार्यक्रम आयोजित किए गये।

जानकारी के अनुसार अंगवाली उत्तरी पंचायत सचिवालय में ओम शांति भारती महिला संघ की कोई तीन दर्जन महिला सदस्यों द्वारा रंगोली, मेहंदी, रैली तथा सामूहिक शपथ लेकर स्वयं एवं आम मतदाताओं को निष्पक्ष व आवश्यक रूप से मतदान के लिए प्रेरित करने का का संकल्प लिया गया। यहां उपस्थित सभी महिलाओं ने हाथ में विभिन्न स्लोगन लिखे तख्ती लिए थे।

कार्यक्रम में उपस्थित पेटरवार के बीडीओ संतोष कुमार महतो ने महिलाओं को विभागीय निर्देशों का उल्लेख करते हुए कई जानकारियां दी। आयोजन का नेतृत्व क्षेत्रीय समन्वयक अनुज कुमार महतो, बीएलएफसी रंजीत महतो, एफटीसी मनोज महतो आदि कर रहे थे।

मौके पर कुंती देवी, बोबी देवी, यशोदा देवी, मनोरमा देवी, सुलेखा देवी, कलावती, चंपा, माधुरी, नेहा, आशा, शोभा, नीमा, अंजु, पूनम, मीना, संजू, रिंकू, कजली, लीला, दुलाली, सुमित्रा, तारा आदि सैकड़ो महिलाएं मौजूद थी।

 79 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published.