एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड की राजधानी कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में 3 मई को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से श्री शिवाला सेवा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की।
जानकारी के अनुसार इस अवसर पर शिवाला सेवा समिति प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सोरेन को आगामी 5 मई से 11 मई तक राजधानी रांची के सुकुरहुटू गौशाला फुटबॉल मैदान में आयोजित होने वाली श्री शिव महापुराण कथा में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित किया। इसे लेकर प्रतिनिधिमंडल ने सीएम को शिवाला सेवा समिति को ओर से प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। प्रतिनिधिमंडल में रमेश सिंह, रितेश कुमार, रवि राज, राहुल कुमार, सनद कुमार सहित अन्य सदस्यगण शामिल थे।
![]()













Leave a Reply