Advertisement

कुमार मेडिकल एंड क्लीनिक मे डायबिटीज, ब्लड प्रेशर की नि:शुल्क जांच शिविर

शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना-डाॅ सुरेंद्र सिंह

एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के पुराना बीडीओ ऑफिस स्थित कुमार मेडिकल एंड क्लीनिक मे 3 मई को 30 वर्ष से अधिक आयु के सैकड़ो पुरुषों और महिलाओं के लिए डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की नि:शुल्क जांच शिविर आयोजित की गई।

इस अवसर पर शिविर में आमजनों को इन बीमारियों के लक्षण, बचाव के उपाय और नियमित जांच के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। मौके पर उपस्थित डाॅक्टर सुरेंद्र सिंह ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य उन जरूरतमंदो तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है, जो संसाधनों की कमी या जानकारी के अभाव में इलाज से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि समय रहते जांच होने से इन बीमारियों को नियंत्रित किया जा सकता है और गंभीर जटिलताओं से बचा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि समय पर इलाज शुरू होने से मरीजों में रोग के प्रसार को रोका जा सकता है। कहा कि क्षेत्र के रहिवासियों को जांच और इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इस तरह निःशुल्क कैंप से जनता में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी। कहा कि अधिक से अधिक जरूरतमंदो तक जागरूकता पहुंचे और वे इसका पूरा लाभ उठा सके। शिविर मे डाॅक्टर भूषण यादव, डाॅक्टर भागीरथ महतो, मजदूर नेता गणेश मल्लाह, झब्बू तिवारी, योगेश तिवारी, राकेश सिंह, दीपक दूबे, सेलवन राज, सीता देवी, राज कुमारी अग्रवाल आदि मुख्य रूप से शामिल हुए। कैम्प को सफल करने मे पैथोलॉजी संचालक संजीव कुमार सहित नेहा कुमारी, अजीत कुमार रजक, अभिजीत कुमार, बंटी कुमार आदि का सराहनीय योगदान रहा।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *