Advertisement

ढ़ोरी खास में पूर्व पीओ को विदाई व् नए पीओ का स्वागत

एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में इनमोसा शाखा द्वारा ढोरी खास परियोजना पदाधिकारी रवींद्र नारायण सिंह के स्थानांतरण पर 3 मई को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन सीसीएल ढोरी क्षेत्र के सेन्ट्रल कॉलोनी स्थित ऑफिसर क्लब मे किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित इनमोसा के पदाधिकारियों द्वारा नए परियोजना पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार के स्वागत के साथ पूर्व परियोजना पदाधिकारी रवींद्र नारायण सिंह को भावभीनी विदाई दी गई। नये पीओ मृत्युंजय कुमार का स्वागत बुके देकर किया गया। जबकि, पूर्व परियोजना पदाधिकारी आर एन सिंह को माला पहनाकर तथा शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया।

मौके पर उपस्थित इनमौसा के ढोरी क्षेत्रीय अध्यक्ष तुलसी महतो, शाखा अध्यक्ष हीरालाल रविदास व शाखा सचिव रामा शंकर सिंह ने पीओ सिंह के कार्य काल और अनुभवों को साझा करते हुए उन्हें हमेशा याद रखने की बात कही। पुर्व पीओ ने सभी कर्मचारियों को परियोजना के सफल संचालन में सहयोग देने के लिए सराहना करते हुए साधुवाद दिया।

मौके पर सुदर्शन सेन, तुलाडी कुमार दास, अरजनिश बेदिया, श्यामपद बाउरी, कुमार मानदेव, पंकज कुमार, पिन्टू कुमार, त्रिलोचन गोप, धनश्याम सिंह, भोला नाथ सिंह, सुशान्त विराट, नवीन कुमार साहा, हरी प्रसाद महतो, अनूप कुमार वर्णवाल, विरेन्द्र कुमार, ब्रजेश कुमार सिंह, चन्दन कुमार, महादेव प्रमाणिक, वसन्त सिंह, कुमार निरा, अजित सिंह, अनिल कुमार, नारायण महतो आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *