Advertisement

राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ झारखंड के प्रतिनिधि मंडल ने किया दो दिवसीय पटना दौरा

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। राष्ट्रीय जनता दल पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने दो दिवसीय बिहार की राजधानी पटना का दौरा किया।

बताया जाता है कि पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रधान महासचिव संजय स्नेही, प्रदेश सचिव अशोक प्रसाद साहू, प्रदेश मीडिया प्रभारी योधन नायक एवं हजारीबाग जिलाध्यक्ष कुंज बिहारी साव प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे। प्रतिनिधियों ने मुख्य रूप से राजद बिहार प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, प्रधान महासचिव सह विधायक रणविजय साहू एवं विधान परिषद सदस्य डॉ सुनील सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की।

जानकारी देते हुए 10 जून को प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल सामाजिक न्याय की लड़ाई पूरी निष्ठा के साथ लड़ रही है और लड़ती रहेगी। कहा कि भाजपा ने शोषित-वंचित एवं पिछड़ों को छल-कपट से गुमराह किया है और हर क्षेत्र में इनके अधिकारों का बड़े पैमाने पर दोहन किया है। भाजपा के इस साजिश को धीरे-धीरे सभी समझने लगे हैं और सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूती देने के लिए एक बार फिर से एकजुट होने लगे हैं।

राजद पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश मीडिया प्रभारी योधन नायक ने बोकारो थर्मल में देते हुए कहा कि झारखंड में भी सामाजिक न्याय के प्रति रुझान बढ़ने लगी है। इसके लिए हमारे प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू के नेतृत्व में राजद पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ लगातार संघर्षरत है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *