रामचरित् मानस नवाहन परायण यज्ञ के अंतिम दिवस सुंदर कांड की प्रस्तुति

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के जारंगडीह स्थित दुर्गा मंडप में बीते 28 अप्रैल से 6 मई तक रामचरित् मानस नवाहन परायण श्रीमद् भागवत कथा यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ के अंतिम दिवस 6 मई की देर संध्या सरस प्रवक्ता परमपूज्य बाल विदुषी हर्षिता किशोरी श्रीधाम प्रवचन के माध्यम से श्रद्धालुओं को गोस्वामी तुलसीदास रचित रामचरित मानस के सुंदर कांड अध्याय का वर्णन की।

उत्तर प्रदेश के हल्द्वानी से पधारी कथावाचिका बाल विदुषी हर्षिता किशोरी ने कहा कि रामचरित मानस में पक्षीराज गरूर का विशेष स्थान है। जिन्होंने प्रभु श्रीराम के गोद में अपने प्राणों का त्याग किया। गरूरराज का जीवन धन्य हो गया। इसके अलावा उन्होंने सुंदर कांड अध्याय से जुड़े कई महत्वपूर्ण घटनाओं का वर्णन किया। साथ हीं भजन प्रस्तुत कर पुरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया।

इससे पूर्व बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी यज्ञ स्थल पहुंचकर बाल विदुषी को माला पहनाकर सम्मानित की तथा यज्ञ देवता से आशीर्वाद प्राप्त की। इस अवसर पर यज्ञ समिति के वसंत ओझा, जोगेन्दर सोनार, रामदास केवट, अशोक मंडल, धीरज वर्णवाल, समाजसेवी राजेश महतो, अनिल वर्णवाल, प्रकाश साव के अलावा सैकड़ो श्रद्धालू उपस्थित होकर यज्ञ कथा का श्रवण किया।

 74 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *