Advertisement

बोकारो के करगली में याद किए गए श्रमिक नेता डॉ आरजे सिंह

एक संघर्षशील श्रमिक नेता थे डॉ आर जे सिंह-रविंद्र

प्रहरी संवाददाता/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद के करगली बाजार में 18 मई को श्रमिक नेता दिवंगत डॉ आर. जे. सिंह की पुण्यतिथि मनायी गयी।

जानकारी के अनुसार श्रमिक नेता डॉ आर जे सिंह के करगली बाजार स्थित उनके आवासीय परिसर में पुण्यतिथि मनाई गई। यहां उपस्थित जनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि गिरिडीह के पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि डॉ सिंह एक संघर्षशील श्रमिक नेता थे। श्रमिकों के हित के लिए वे जीवन पर्यंत संघर्षरत रहे। कहा कि प्रबंधन की मनमानी रोकने के लिए सभी श्रमिक संगठनों को एक मंच पर आकर मजदूरों को एकजुट करने की जरूरत है।

मौके पर बेरमो विधायक प्रतिनिधि उत्तम सिंह, सीसीएल रिजनल अस्पताल करगली के एएमओ डाॅ एल पी साही, जिला परिषद सदस्य एवं मजदूर नेता ओमप्रकाश सिंह उर्फ टीनू सिंह, महारूद्र नारायण सिंह, समाजसेवी सुधीर किशन उर्फ भोला जी आदि ने कहा कि डॉ सिंह का जीवन मजदूरों के लिए समर्पित था। कहा गया कि मजदूरों के कई आंदोलन में अग्रणी अहम भूमिका उन्होंने निभाई। आज अधिकतर श्रमिक प्रतिनिधियों में उनके जैसा जज्बा नहीं दिखता। यही कारण है कि वर्तमान समय में श्रमिकों में बिखराव है, जिसका लाभ लेते हुए प्रबंधन मजदूरों पर हावी हो रहा है। उनके जीवन से अन्य श्रमिक नेताओं को सीख लेने की जरूरत है।

मौके पर निमाई सिंह चौहान, राजन साव, मनोज कुमार राय, युगेश तिवारी, सुरेश बंसल, बंटी सिंह, दिलीप मित्तल, संतोष कुमार, रवि कुमार, प्रभात कुमार सिंह, दिवंगत के पुत्र प्रकाश कुमार उर्फ चुन्नू सिंह, पुर्व सांसद के निजी सचिव मृत्युंजय पांडेय, दिलीप शर्मा, उमाशंकर महतो, सरवन अग्रवाल, अजय सिंह, विनय सिंह, रवींद्र सिंह, आनंद शंकर, सुष्मिता कुमारी, मधु कुमारी, अंकित कुमार आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *