Advertisement

आगामी 14 जून को युवा व्यवसायी संघ फुसरो का चुनाव, अधिसूचना जारी

प्रहरी संवाददाता/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो स्थित युवा व्यवसायी संघ फुसरो शाखा के सत्र 2026-28 हेतु चुनाव के लिए 18 मई को महत्वपूर्ण बैठक की गई।

जानकारी के अनुसार उक्त बैठक में संरक्षक मंडली द्वारा चुनाव संचालन समिति का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से आगामी 14 जून को चुनाव कराने की घोषणा की गई। साथ ही चुनाव संपन्न करवाने हेतु देवीदास को मुख्य चुनाव पदाधिकारी नियुक्त किया गया।

जानकारी देते हुए संघ के मीडिया प्रभारी रोहित मित्तल ने बताया कि बैठक में संचालन समिति का विस्तार करते हुए उप मुख्य चुनाव पदाधिकारी मो. कलाम खान, कोषाध्यक्ष राकेश जैन, कार्यालय प्रभारी संतोष भगत सहित कृष्ण कुमार, बालेश्वर पांडेय, मदन गुप्ता, राम छाबड़ा, गिरिराज गिरि, मनोज सिंह, संजय गुप्ता, विजय सिंह, मंजूर हुसैन उर्फ जिया, बैजू मालाकार, पिंकू गुप्ता, अमन गुप्ता, पंकज पांडेय, भरत वर्मा, जावेद खान, संतोष मित्तल को चुनाव में सहयोग हेतु चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया।

साथ ही संघ के दो नए संरक्षक विजय सिंह एवं मनोज सिंह को अंगवस्त्र देकर सम्मान सहित नियुक्त किया गया। वहीं जारी चुनाव अधिसूचना की सूची के अनुसार नामांकन पत्र की बिक्री एक एवं 2 जून, नामांकन भरने की तिथि 3 एवं 4 जून, नामांकन पत्र की स्क्रुटनी 5 जून, नाम वापसी 6 जून, चुनाव चिन्ह आवंटन 7 जून, प्रचार प्रसार प्रारंभ 8 से 12 जून संध्या 8 बजे तक, मतदान 14 जून, मतगणना एवं परिणाम 14 जून को जारी किया जायेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *