बबनी ने केंद्रीय अध्यक्ष से मिलकर यूनियन में शामिल होने की जताई इच्छा
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो के पूर्व विधायक मरहूम इजराइल अंसारी के पुत्र व पूर्व जिला परिषद सदस्य राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ ददई दुबे गुट के रीजनल अध्यक्ष के पद पर यासीन रहते हुए मजदूर राजनीति में सक्रिय रहकर कार्य कर रहे मो. इसराफिल उर्फ बबनी ने बेरमो विधायक से भेंट की। उन्होंने ददई गुट छोड़कर आरसीएमयू में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की है। उक्त जानकारी यूनियन के कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने एक मई को दी।
क्षेत्रीय अध्यक्ष सिंह ने कहा कि अपनी राजनीतिक भविष्य और बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह के नेतृत्व में आस्था प्रकट करते हुए इसराफिल अंसारी अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ यूनियन के सीसीएल रीजनल समिति द्वारा आगामी 7 मई को आहूत बैठक में यूनियन की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
बेरमो विधायक सह यूनियन के अध्यक्ष कुमार जय मंगल उर्फ अनूप सिंह के बोकारो जिला के हद में ढोरी स्टाफ क्वाटर स्थित आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात कर यूनियन में शामिल होने का सहमति प्रदान किया गया। मौके पर अंसारी के साथ क्षेत्र के मजदूर नेता मोहम्मद फारूक, मोहम्मद जानी, इस्लाम अंसारी, मोहम्मद कलीम, मोहम्मद शराफत, मोहम्मद जियाउल रब, वीरेंद्र नायक, बलराम गोप उपस्थित थे।
इस अवसर पर यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष व बेरमो विधायक सिंह ने कहा कि यूनियन हमेशा मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए कटिबद्ध है। आप सबों का यूनियन में स्वागत है। उन्होंने क्षेत्र में संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए संगठित होकर कार्य करने की बात कही। इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा मुख्य रूप से यूनियन के कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, आनंद कुमार आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply