गिरिडीह की बेटी रिया को मल्टीनेशनल कंपनी में मिला प्लेसमेंट

रिया आनंद।

गिरिडीह : भूमि सुधार कार्यालय गिरिडीह में हेड असिस्टेंट राजीव रंजन की बेटी रिया आनंद का अमेरिकन मल्टीनेशनल कंपनी लोएस इंडिया में प्लेसमेंट हुआ है। रिया का चयन लोएस इंडिया बंगलोर में एसोसिएट सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर हुआ है। रिया के चयन पर पिता, माता नूपुर सिन्हा, बहन सौम्या आनंद के साथ भूमि सुधार कार्यालय व अनुमंडल कार्यालय के पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी है। रिया एनआईटी जमशेदपुर से बीटेक फाइनल ईयर में है। इसके पहले रिया ने कार्मेल स्कूल गिरिडीह से दसवीं में टॉप, डीएवी स्कूल जमशेदपुर से 12वीं में टॉप किया है। मैथ ओलम्पियाड में भी रिया टॉपर रही है। रिया को जेइइ मेंस और 12वीं में टॉप करने पर 2019 में टाटा स्टील के एमडी के हाथों सुपर एचीवर्स एवार्ड भी मिल चुका है। भरत नाट्यम में दक्ष रिया ने डीएवी जमशेदपुर से नेशनल लेवल स्पीच कॉम्पिटिशन में भी झंडे गाड़े हैं।

फ़ोटो : ऊपर की तस्वीर में पिता राजीव रंजन, माता नुपूर सिन्हा, बहन सौम्या आनंद के साथ बाएं से दूसरे रिया आनंद

 975 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published.