Advertisement

 पूर्व विधायक ने पूजा स्थल पहुंचकर लिए माता का आशीर्वाद

प्रहरी संवाददाता/गोमियां(बोकारो)(Bokaro)। हिंदू आस्था का महापर्व दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर 24 अक्टूबर को गोमियां के पूर्व विधायक बबिता देवी ने क्षेत्र के विभिन्न पूजा स्थलों पर जाकर देवी स्वरुप माता दुर्गा का दर्शन कर आशीर्वाद ली। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पूर्व विधायक समर्थकों ने जगह जगह उनकी आगवानी की।
पूर्व विधायक बबीता देवी ने दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर गोमियां प्रखंड के हद में हजारी पटवाटोला, लटकुट्टा, आईएल, गोमियां थाना चौक, गोमियां चौधरी टोला, तुलबुल, होसिर पांडेटोला, होसिर लहरिया टोला आदि पूजा पंडाल पहुंचे और माता रानी (माँ दुर्गा) का दर्शन कर माता रानी से आशीर्वाद लिए।
मौके पर ससबेड़ा पूर्वी पंचायत की मुखिया शान्ति देवी, स्वांग दक्षिणी पंचायत के मुखिया धनंजय सिंह, गोमियां पंचायत के मुखिया गीता देवी, खम्हरा पंचायत के पूर्व मुखिया बंटी बलिहारी, मुखिया पति दुलाल साव, संतोष साव, अमित पासवान, श्रवण रविदास, गौहर अली, सत्येंद्र सिंह, संतोष राम, मुकेश महतो, प्रकाश महतो, अनूप सेट्ठी, प्रकाश राय, मुस्ताक आलम, नंदन विश्वकर्मा, देव प्रसाद पटवा, शिव चरण महतो, जुगल किशोर, मुकेश साव, कपील महतो, राम लखन मुखिया, घनश्याम राम आदि उपस्थित थे।
प्रहरी संवाददाता/

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *