Advertisement

एसआईआर को ले कैंप मॉडल आँगनवाड़ी केंद्र पोरदाग में उमड़ने लगा भीड़

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के विभिन्न टोलो में चल रहे एसआईआर को लेकर 7 जुलाई को मॉडल आँगन बड़ी केंद्र पोरदाग पंचायत सदमाकला में रजिया खातून द्वारा रहिवासियों को फार्म उपलब्ध कराया गया। साथ ही उन्हें फॉर्म भरने की जानकारी भी दिया गया।

इस अवसर पर आंगनबाड़ी सेविका सह बीएलओ रजिया खातून द्वारा बताया गया कि लगभग 814 फार्म में से 600 फॉर्म का वितरण हो चूका है। वहीं लगभग 200 फार्म जमा हो गया है। उन्होंने कहा कि सही मतदाता पहचान के लिए एसआईआर फॉर्म भरना बहुत ही जरुरी है। क्योंकि इससे पता चलेगा की हमारे देश की आबादी कितनी है। इससे पुरे देश की आबादी की जनगणना भी हो जायेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *