शिक्षा से ही देश का होगा सर्वांगीण विकास-अर्चना अग्रवाल

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। अर्पिता महिला मंडल रांची के तत्वावधान में भव्या महिला मंडल ढोरी द्वारा बोकारो जिला के हद में कायाकल्प पब्लिक स्कूल मकोली में बाल दिवस (Children’s day) के उपलक्ष्य में बच्चों के बीच खेलकूद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जलेबी दौड़, गुब्बारा फुलाने जैसी प्रतियोगिताएं हुई, जिसमें बच्चों ने खूब उत्साह से भाग लिया।

यहां भव्या महिला मंडल अध्यक्षा अर्चना अग्रवाल ने पुरस्कार बांटते हुए सभी बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद में भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा से ही देश का सर्वांगीण विकास होगा।

उन्होंने कहा कि खासकर छात्रा से सिर्फ घर ही नहीं, बल्कि समाज का भी निर्माण होता है। घर में होनहार विरवान का निर्माण छात्राओं द्वारा जीवन यात्रा के दौरान ही होता है। बेटी, बहन, बहू और मां की भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि बच्चों में चरित्र निर्माण के मामले में प्रथम शिक्षा के शिक्षक गुरु होते हैं। इसलिए छात्राओं का शिक्षित होना समाज के लिए अति आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि बेटियां आज देश की सेना, वैज्ञानिक संस्थाओं, अंतरिक्ष विभाग, पुलिस विभाग के साथ-साथ कई विभागों में रहकर सरकार और निजी क्षेत्रों के कार्यालयों में प्रमुख पदों पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वोकल फोर लोकल का स्पष्ट संदेश दिया है। हमारी कोशिश होनी चाहिए कि हर घर की लड़कियों को पूरी शिक्षा दी जाए।

इसके पूर्व झारखंड दिवस (Jharkhand day) पर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्होंने उनके त्याग और बलिदान को अत्यंत प्रेरणादायक बताया।

मौके पर स्वप्ना मुखर्जी, मनीषा शर्मा, कविता झा, श्वेता गुप्ता, आलो मिश्रा, पिंकी मजूमदार, पूनम श्रीवास्तव सहित शैलेश कुमार, सीताराम उइके, योगेश श्रीवास्तव आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

 152 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *