प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। राष्ट्रीय पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान को लेकर बीते 10 से 12 दिसंबर तक तीन दिवसीय अभियान चलाया गया। उक्त अभियान में बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड सीएचसी के अधीनस्थ अंगवाली उत्तरी एवं दक्षिणी ने निर्धारित लक्ष्य को पुरा करने में सफलता पायी।
जानकारी के अनुसार अंगवाली उत्तरी को 1033 एवं अंगवाली दक्षिणी को 835 का लक्ष्य विभाग द्वारा दिया गया था। मिली जानकारी के अनुसार अंगवाली उत्तरी में प्रथम दिन छह बूथों में 793, दूसरे तथा तीसरे दिन घर घर जाकर 193, यानि लक्ष्य से कुछ कदम पीछे रहना पड़ा। इसी तरह दक्षिणी के 8 बूथों में प्रथम दिन 624 और घर घर जाकर दो दिन में 226 बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई गई। यहां लक्ष्य को पार कर लिया गया।
अंगवाली उत्तरी की एएनएम कुमारी बबिता व दक्षिणी की प्रतिभा कुमारी ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए 12 दिसंबर को बताया कि दोनो पंचायत की आंगनवाड़ी सेविका, सहायिका, सहिया के सहयोग से लक्ष्य को पूरा किया जा सका है।
![]()













Leave a Reply