प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह ने 15 अक्तूबर को पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली दक्षिणी पंचायत के गाभरमोचरो में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास किया। वहीं विधायक ने चलकरी दक्षिणी पंचायत के रंगेनीगोडा में पीसीसी पथ निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया।
जानकारी के अनुसार विधायक अनुप सिंह ने अंगवाली दक्षिणी पंचायत के गाभरमोचरो में पचपन लाख की लागत से बनने वाले स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। दूसरी योजना चलकरी दक्षिणी पंचायत के पीडब्लूडी पथ के बीच रंगेनीगोडा से बोरवापानी नहर के 34 नंबर पुल तक पीसीसी पथ का शिलान्यास किया। इसकी लागत लगभग 75 लाख बतायी जा रही है।
शिलान्यास के अवसर पर विधायक के साथ झामुमो नेता सह जिप सदस्य अशोक मुर्मू, ब्रजेश सिंह, अभय ठाकुर, अशोक प्रग्नेत, पंचायत समिति सदस्य जीतलाल सोरेन, लालदेव सोरेन, माणिक मंडल, किशोर प्रग्नेत, गणेश सोरेन, बिनोद यादव, चमन सोरेन, शिवनारायण, नारायण सोरेन, सविता देवी, आदि।
विजय रजवार, शंकर सोरेन, चलकरी दक्षिणी में मुखिया रजनी देवी, पंसस चिटमनी देवी, संवेदक बिनोद प्रसाद नायक, रंजीत नायक, राजकुमार सिंह, कालिदास मुर्मू, रामसूंदर टुडू, कमल झा, बप्पी झा, दुर्गा सोरेन, नकुल बेसरा, जीतलाल मुर्मू आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply