Advertisement

पर्यावरण-मित्र आश्रम में दो दिवसीय गणेशोत्सव संपन्न

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। जिला मुख्यालय बोकारो के सेक्टर 3 स्थित पर्यावरण-मित्र आश्रम में दो दिवसीय मंगलमूर्ति श्रीगणेश पूजानोत्सव संपन्न हो गया। दो दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य आयोजन 23 और 24 सितंबर को किया गया।

जानकारी के अनुसार गणेश पूजानोत्सव के अवसर पर स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण संस्थान के महासचिव शशि भूषण ओझा ‘मुकुल’ एवं उनके पर्यावरण-मित्र परिवार द्वारा हर वर्ष आयोजित किया जाता है। इस अवसर पर संस्थान के विजय ओझा, दिव्य पांडेय, अनिता ओझा, विंध्या मिश्र, अनुपम ओझा ने भगवान का पूजन किया तथा पं. चंदन शास्त्री और पं. अखिलेश ओझा ने भगवान का विधिवत वैदिक मंत्रों से पूजन कराया।

इस अवसर पर मिली चौबे, रंभा चौबे, अनिता, पुष्पा, अर्चना चौबे, अमिता त्रिपाठी, मंजू सिंह, उर्मिला शर्मा, चांदनी मिश्र, सुनीता सिंह, सीमा, मीरा पांडेय, रीता पांडेय, सरिता पांडेय, लवली पांडेय सहित अनेकों महिलाओं ने भजन प्रस्तुत किया। पर्यावरण मित्र परिवार द्वारा आयोजित गणेश पूजानोत्सव में धनबाद के सांसद पशुपति नाथ सिंह, बोकारो विधायक बिरंची नारायण, आदि।

धनबाद के विधायक राज सिन्हा, बोकारो इस्पात संयंत्र के ईडी वर्क्स बी के तिवारी, झारखंड सरकार के राज्य बीस सूत्री के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू, बोकारो जिला भाजपा जिलाध्यक्ष भरत यादव, बीजीएच के प्रसिद्ध न्यूरो सर्जन डॉक्टर आनंद, डॉ रणधीर सिंह, संयुक्त भारतीय धर्म संसद के राष्ट्रीय सचिव मृणाल चौबे, आदि।

संपूर्ण विप्र समाज के जिलाध्यक्ष विष्णु शंकर मिश्र, भाजपा बोकारो जिला संगठन मंत्री विक्रम पांडेय, लक्ष्मण नायक, परिंदा सिंह सहित अनेक गणमान्य जनों ने पर्यावरण-मित्र आश्रम पधार कर भगवान गणेश का दर्शन किया तथा स्वयं एवं समाज और क्षेत्र के कल्याण एवं सुख शांति का आशीर्वाद लिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *