Advertisement

बाइकर अपराधियों ने सरेआम मछली विक्रेता की गोली मारकर की हत्या

गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। वैशाली जिले में बाइक सवार अपराधियों का तांडव जारी है। बाइकर अपराधियों ने 15 सितंबर को वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर में सरेआम मछली विक्रेता की गोली मारकर हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार 15 सितंबर की सुबह लगभग 6 बजे एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने हाजीपुर शहर के महिला कॉलेज के स्मोप एक एक मछली विक्रेता युवक सुनील साहनी को सरेआम गोलियों से भून दिया। घायल युवक को सदर अस्पताल हाजीपुर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जांचोपरान्त उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि इस गोली कांड में घायल युवक हाजीपुर शहर के नखास मोहल्ले का सुनील सहनी पिता शिवजी सहनी जब मछली का अपना दुकान लगा रहा था कि एक मोटरसाइकिल पर सवार 3 अपराधियों ने ताबड़ तोड़ सुनील पर गोली चला दी।

गोली लगने से घायल सुनील को स्थानीय रहिवासियों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर मृतक के मोहल्ले के सैकड़ो रहिवासी अस्पताल पहुंच गए।

बताया जाता है कि घटना की सूचना पाकर नगर थाने की पुलिस और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओम प्रकाश भी अस्पताल पहुंचे। इस दौरान आक्रोशित रहिवासियों ने गांधी चौक, हॉस्पिटल रोड को जाम कर दिया। काफी मस्कत के बाद पुलिस द्वारा जाम हटाया गया। आक्रोशितो ने गांधी चौक पर टायर जलाकर पुलिस के खिलाफ नारे भी लगाए।

विदित हो कि वैशाली जिले में बाइक सवार अपराधियों द्वारा गोली चालन की घटना को प्रतिदिन अंजाम दिया जा रहा है और पुलिस प्रशासन इन घटनाओं पर लगाम लगाने में अबतक फिसड्डी साबित हुई है। इन सब घटनाओं से जनता में काफी आक्रोश है।

बताया जाता है कि इस प्रकार की घटना के बाद समूचा पुलिस प्रशासन सड़क पर बाइक सवारों की वाहन चेकिंग में लग जाती है, लेकिन ऐसे मामलों में पुलिस के हाथ अभी तक खाली है। रोज-रोज इस तरह की घटनाओं से आम जनता में भय व्याप्त है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *