एन.के.सिंह/फुसरो (बोकारो)। भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश (Bhartiya Janta party Jharkhand pradesh) किसान मोर्चा प्रभारी विनय सिंह, पोस्ट कार्ड के द्वारा आभार प्रकट हेतु प्रभारी रामकिंकर पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद महतो, जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह ने 20 सितंबर को कार्यकर्ताओं के साथ सेवा समर्पण अभियान की समीक्षा की।
आगे कैसे सफल हो इस पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव पर फुसरो नया रोड स्थित डाकघर में पोस्ट प्रेषित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर फुसरो मंडल अध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह एवं स्वच्छता प्रभारी दिनेश सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की शुभकामना देते हुए पोस्ट कार्ड के माध्यम से उनके द्वारा किए जा रहे कल्याणकारी कार्यों के लिए आभार जताया।
वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास के नित नई ऊंचाइयों को छू रहा हैं। कोरोना काल में 80 करोड़ लोगों के लिए केंद्र द्वारा राशन व्यवस्था की गई और देशवासियों के लिए फ्री वैक्सीन उपलब्ध कराया गया।
आगामी 7अक्टूबर तक चलने वाले कार्यक्रम में वृक्षारोपण, तालाबों की सफाई, प्लास्टिक उन्मूलन, वैक्सीनेशन, राशन वितरण सहित अन्य कार्यक्रम भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किए जाने की योजना है।
मौके पर जितेंद्र सिंह, विवेक कुमार सिंह, रमेश स्वर्णकार, लाल मोहन महतो, अशोक सिंह, सुभाष बरनवाल, शंकर सिन्हा, अरुण कुमार आदि उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply