Advertisement

प्रयागराज में काव्य गोष्ठी का आयोजन

एस.पी.सक्सेना/पटना (बिहार)। उत्तरप्रदेश के गंगा-जमुना-सरस्वती संगम नगरी प्रयागराज के चंद्रशेखर आजाद पार्क में 20 सितंबर को सामयिक परिवेश हिंदी पत्रिका के सौजन्य से एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गोष्ठी के मुख्य अतिथि के रूप में पत्रिका के सह संपादक श्याम कुंवर भारती ने झारखंड राज्य (Jharkhand State) के लौह नगरी बोकारो से भाग लिया। गोष्ठी का संचालन संजीव कुमार शुक्ला ने किया।

इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत युवा कवि इंद्रसेन भारती ने किया। काव्य पाठ में संजीव शुक्ला ने लक्ष्मण और मेघनाथ युद्ध प्रसंग का ओज काव्य पाठ किया। इंदर सेन भारती ने भाव आधारित रचना प्रस्तुत किया।

इसके अलावा कुमार शैलेश तिवारी, मृत्युंजय मिश्रा, दीपक कुमार, प्रकाश सिंह, योगेश कुमार आदि युवा कवियों ने ओज काव्य पाठ कर गोष्ठी में देश भक्ति की लहर बिखेर दिया।

काव्य गोष्ठी में रायबरेली से आई गीता पांडेय ने भी अपनी देश भक्ति रचनाओं से सबको जोश से भर दिया। जबकि श्याम कुंवर भारती ने रोती है क्यो जननी, क्या ग़म तेरे आंचल में है।

क्या लग गया कलंक जैसे कि, रंग काजल मे है आदि देश भक्ति रचना सुनाकर खबू तालियां बटोरी। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को पत्रिका द्वारा प्रकाशित लघु कथा सांझा संकलन पुस्तक भेंट किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *