प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। स्वच्छता ही सेवा है और साफ सफाई ही ईश्वर भक्ति है। महात्मा गांधी ने इन शब्दों के जरिये दुनिया को एक नई राह दिखाई। इसी राह पर चलते हुए सार्वभौमिक स्वच्छता प्राप्त करने और स्वच्छता पर ध्यान केंद्रित करने के लिए पीएम मोदी (Prime minister Modi) ने गांधी जयंती 2 अक्टूबर 2014 को स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत की।
इसके साथ ही देश की आजादी के 75वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव अभियान की शुरुआत किया गया है।
जिसके तहत पूरे भारत सहित बोकारो जिले में प्रमुख गतिविधियां किया जाना है। इसे लेकर स्वच्छता संवाद, स्थाई एवं सुजलाम अभियान, सत्यग्रह से स्वच्छता रथ यात्रा, स्वच्छता ही सेवा के तहत श्रमदान, स्वच्छता रैली करना है।

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट में तेनुघाट डैम पिकनिक प्लेस स्थल एवं तेनुघाट चौक में साफ-सफाई कार्यक्रम की शुरुआत 20 सितंबर को अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो अनंत कुमार के नेतृत्व में किया गया।
साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा पिकनिक प्लेस में श्रमदान भी किया गया। इसके बाद स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसके बाद पेटरवार प्रखंड के हद में बुंडू पंचायत में स्वच्छता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके बाद बुंडू पंचायत में स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान भारत सरकार के कंसलटेंट डॉ रविंद्र बौहरा, रजनीश, झारखंड सरकार के कंसलटेंट मो. आजाद खान, संजय पांडेय, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल चास संजय प्रसाद, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल तेनुघाट रामप्रवेश राम, पेटरवार प्रखंड के बुंडू पंचायत के मुखिया अजय कुमार सिंह, कई जलसहिया सहित पूरी एसबीएम टीम उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply