कल्याण आयोज का गठन करे झारखंड सरकार
मुश्ताक खान/मुंबई। झारखंडी एकता संघ (मुंबई) की विशेष बैठक कुर्ला पश्चिम के, के एफ रेसीडेंसी में संपन हुआ। इस बैठक में मुंबई सहित महाराष्ट्र के विभिन्न इलाकों में वर्षों से रह रहे झारखंड वासियों के मुद्दों पर चर्चा की गई।
इस बैठक में झारखंड सरकार (Jharkhand government) से अपील किया जाना है कि राज्य वासियों के लिए प्रवासी कल्याण आयोग का गठन करे। ताकि महाराष्ट्र के अलावा दूसरे राज्यों में रहने वाले झारखंड वासियों की समस्याओं का समाधान हो सके।
मौजूदा समय में झारखंड के प्रवासी कल्याण आयोग नहीं होने के कारण मजदूरों के लिए समस्याएं बनी रहती है। चूंकि सामान्य मौत होने पर भी डेथ बॉडी को झारखंड ले जाने के लिए लोगों को विकट परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है।
ऐसे में झारखंड सरकार से अपील की गई है कि जल्द से जल्द आयोग का गठन करें और सामान्य मरने वालों को तत्काल 1,00000 रूपये (एक लाख) महैया कराये।
इसके अलावा झारखंड सरकार मृतक के परिजनों को 5 ,00000 /-पांच लाख का मुआवजा दे। नवी मुंबई के वाशी सेवटर 17 में प्रस्तावित झारखंड भवन की जमीन को सरकार जल्द से जल्द बनवाए। ताकि झारखंड के प्रवासी मजदूरों की समस्याओं का समाधान हो सके।
झारखंड से बाहर रोजी रोटी के लिए आए लोगों के पास रेड कार्ड या ग्रीन कार्ड अभी तक नहीं है। इसके लिए कैंप लगाकर कार्ड बनवाए। झारखंड प्रदेश से कैंसर आदि बिमारियों का इलाज कराने के लिए मुंबई आने वाले मरीजों के रहने का कोई इंतजाम या गेस्ट हाउस की व्यावस्था कराये।
प्रवासी मजदूरों के हितों को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इसे हरी झंडी दें। ताकि प्रवासी मजदूरों का कल्याण हो। इस बैठक में जेईएस के अध्यक्ष असलम अंसारी, ताजुद्दीन अंसारी, मुस्तकीम अंसारी, विनोद प्रसाद, तौफिक अंसारी, सदरूल शेख आदि सदस्य शामिल थे।
![]()












Leave a Reply