अगले 20 दिनों तक चलेगा सेवा व समर्पण अभियान-पूर्व सांसद
प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। गिरिडीह के 16वीं लोकसभा सांसद रविंद्र कुमार पांडे के बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में फुसरो स्थित आवासीय कार्यालय में बीते 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन उनकी प्रतिमा पर तिलक कर एवं उन्हें लड्डू खिलाकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
पीएम के जन्मदिन समारोह में गिरिडीह के 16वीं लोकसभा सांसद रविंद्र कुमार पांडेय ने प्रधानमंत्री मोदी (Prime minister Modi) के तस्वीर पर तिलक कर एवं लड्डू खिलाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दिए तथा उनके दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अगले 20 दिनों तक सेवा और समर्पण अभियान चलेगा, जिसकी आज शुरुआत की जा रही है। इसके पश्चात जन्मदिन समारोह में आए सभी भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने तस्वीर पर तिलक कर एवं लड्डू खिलाकर पीएम को बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता मधुसूदन सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी विनय कुमार सिंह, बोकारो जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, फुसरो नगर मंडल अध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश दुबे, फुसरो नगर ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष श्रीकांत सिंह यादव, फुसरो नगर मंत्री मृत्युंजय पांडेय, नगर किसान मोर्चा अध्यक्ष दीपक गिरी, नगर युवा मोर्चा के वैभव चौरसिया, वार्ड पार्षद भरत वर्मा, तारकेश्वर महतो, नवल किशोर सिंह, दिनेश सिंह, रोहित मित्तल, श्याम कुंवर भारती आदि शामिल हुए।
![]()












Leave a Reply