एस.पी.सक्सेना/बोकारो। सेवा भारती बोकारो महानगर कार्यसमिति की बैठक 18 सितंबर को प्रांतीय उपाध्यक्ष शिवहरि बंका की अध्यक्षता में सेक्टर-2/ए स्थित संघ कार्यालय में आयोजित किया गया।
बैठक का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मौके पर सदस्यों का परिचय व स्वागत महानगर सचिव राम वचन सिंह ने किया।
बैठक में राष्ट्रीय सेवा भारती के गुरुशरण प्रसाद ने बोकारो महानगर (Bokaro Mahanagar) द्वारा संपन्न विगत सेवा कार्यो एवं वर्तमान गतिविधियों की चर्चा करते हुए कहा गया कि आज समाज में सेवा भारती का महत्वपूर्ण स्थान है।
इसकी पहचान सेवा कार्यो के बदौलत राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनी है। इस तरह से समाज की सेवा कार्यो में लोगों की खास रुचि बढ़ी है। उन्होंने कहा कि नि:स्वार्थ भाव से सेवा कार्य करने से स्वयं का भला तो होता ही है साथ ही समाज का भी भला होता है। इससे आगे चलकर भविष्य में समाज में समरसता का भाव उत्पन्न होगा।
उन्होंने कहा कि सेवा कार्य श्रद्धा और विश्वास की विषय वस्तु है। कम संसाधन में भी सेवा भावना से अधिक सामाजिक कार्य किया जा सकता है।
बैठक में गुरुशरण प्रसाद ने सेवा भारती झारखंड के अंतर्गत सेवा जागरुकता मंच का परिचय रखते हुए कहा कि इस मंच के माध्यम से सामाजिक कार्य करने वाले व्यक्तियों व संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा। साथ हीं उनके सेवा कार्यो को प्रोत्साहित किया जाएगा।
उनकी समस्याओं का अध्ययन कर मार्ग प्रशस्त किया जाएगा। जल्द ही मुख्य तौर पर कोरोना की तीसरी लहर से रक्षात्मक बचाव की जागरूकता पर विशेष बल दिया जायेगा, जो 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को प्रभावित कर सकता है। जिसमें जागरूकता हेतु प्रपत्र निकालना और योजना पूर्वक अधिक से अधिक लोगों को टीकाकरण हेतु प्रेरित करना शामिल है।
बैठक में सेवा जागरुकता मंच बोकारो महानगर के संयोजक की जिम्मेदारी सिटी कॉलेज बोकारो के पूर्व प्राचार्य डॉ एस के शर्मा को दी गई। मौके पर महानगर सचिव राम वचन सिंह ने संस्था के वर्तमान कार्य वृत रखते हुए कहा कि यहां 16 बाल शिक्षा केन्द्र, 3 सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र,107 वैभवश्री व 5 सामाजिक कार्य चलाये जा रहे हैं।
इस अवसर पर आगामी सत्र तक विस्तार करने की योजना बनाई गई। साथ ही आगामी शारदीय नवरात्र में सेवा बस्तियों में कन्या पूजन कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया। बैठक में सेवा भारती के पदाधिकारी गण, समिति सदस्य, निरीक्षिका व आयाम प्रमुख आदि उपस्थिति थे।
![]()












Leave a Reply