Advertisement

विधि विधान से की गई प्रथम पूज्य श्रीगणेश की पूजा

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। हिन्दू आस्था का केन्द्र बिंदु प्रथम पूज्य श्रीगणेश की पूजा बोकारो जिला Bokaro district) के हद में तेनुघाट रहिवासी राकेश कुमार ने हर साल की तरह इस साल भी प्रतिमा स्थापित कर की।

पूजा के दौरान श्रीगणेश पूजा से जुड़े सभी श्रद्धालुगण सक्रिय रहे। सांयकाल आरती के दौरान बड़ी संख्या में अगल बगल रहिवासी शामिल हुए।

इस अवसर पर श्रद्धालु महिलाएं शिव चर्चा में शामिल हुई। शिव चर्चा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की भक्ति में लीन हो गए। वहीं भजन मंडली के द्वारा प्रस्तुत भजन कीर्तन से पुरा वातावरण भक्तिमय हो गया। भजन मंडली के द्वारा गाए भजन से लोग मंत्रमुग्ध हो गए। इस दौरान भक्तों के द्वारा सामाजिक दूरी का पालन किया गया।

भजन मंडली, शिव चर्चा एवं आरती पूजन के समय मुख्य रूप से उषा देवी, रीता देवी, इंदु देवी, शालिनी सिन्हा, पूनम सिन्हा, ममता कटरियार, नम्रता सिंह, बेबी कुमारी, प्रिया कुमारी, पूजा कुमारी, श्रुति कुमारी, नंदनी कुमारी, रतन कुमार, नीशू सिन्हा, योगेश नंदन, अनिल कुमार, अशोक यादव, शंकर ठाकुर, अमरेंद्र सिंह, पंकज पाठक, सुजय सिंह, बजरंगी भाई सहीत कई श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *