Advertisement

सुप्रिया हत्याकांड की जांच करने करनौती पहुंचा आइसा जांच टीम

छात्राओं के साथ जघन्य अपराध लोगों के सामाजिक दायित्व पर सवाल-सुनील

हत्यारों की हो अविलंब गिरफ्तारी नहीं तो होगा चरणबद्ध आंदोलन-मनीषा

एसपी सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। आइसा के पांच सदस्यीय जांच टीम 16 सितंबर को जिला सचिव (District secretary) सुनील कुमार के नेतृत्व में समस्तीपुर एवं वैशाली जिले के सीमा पर स्थित घटना स्थल रूपनारायणपुर बरेठा बही चौर एवं छात्रा के गांव करनौती पहुंच कर हत्याकांड पीड़ित परिजनों, ग्रामीणों से पूछताछ कर जांच की।

जांच रिपोर्ट जारी करते हुए जिला सचिव सुनील कुमार ने कहा कि सुप्रिया के पिता उमाशंकर ठाकुर पटोरी में अपना कोचिंग चलाते हैं। वे मोरबा विधानसभा से प्लुरल्स पार्टी के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके हैं।

सुप्रिया कोचिंग पढ़ने के लिए वर्षों से नियमित करनौती अपने गांव से 7 कि.मी. दूर घटनास्थल वाले सुनसान रास्ते होते हुए पटोरी सुबह 4:30 से 5:00 बजे घर से साइकिल से निकलती थी।

आइसा नेता ने बताया कि बीते 14 सितंबर को सुबह 4:30 बजे वह घर से निकली, लेकिन उस दिन कोचिंग नहीं पहुंची। जब पीड़िता समय पर घर नहीं लौटी, तो उसके परिजन उसकी खोजबीन शुरू की।

उन्होंने बताया कि उसी दिन शाम को पहले टेलिफोनिक फिर लिखित सूचना महनार थाना को दिया गया, लेकिन थाना सक्रिय नहीं हुई। घटना के अगले दिन 15 सितंबर को 11 बजे में एक महिला द्वारा बरेठा बही चौर स्थित पानी में अर्धनग्न अवस्था में लड़की की लाश उपलाने की सूचना आसपास के रहिवासियों को दी गई।

इसके बाद सुप्रिया के रुप में उक्त छात्रा की शिनाख्त हुई। घटना के तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस छात्रा के दुष्कर्मी एवं हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है।

मनीषा कुमारी ने कहा कि सुप्रिया के हत्यारे की गिरफ्तारी एवं उसे न्याय दिलाने के लिए छात्र संगठन आइसा मजबूत आंदोलन खड़ा करेगी। उन्होंने कहा कि हत्यारों की हो अविलंब गिरफ्तारी नहीं तो चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा।

जांच टीम में आइसा के जिला सचिव सुनील कुमार के अलावे आइसा की मनीषा कुमारी, द्रख्शा जबीं, एसएफआई के जिला मंत्री आनंद कुमार, भाकपा माले (Bhakpa Male) के स्थानीय नेता डॉ दीलीप कुमार आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *