विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomian block) के हद में स्वागं दक्षिणी पंचायत के 1/B स्थित पंचायत सचिवालय में बीजेपी साड़म महिला मंडल मोर्चा की एक दिवसीय बैठक 15 सितंबर को आयोजित किया गया।
महिला सशक्तिकरण की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि गिरिडीह के पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुणानंद महतो मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता साड़म मंडल अध्यक्ष शिव शंकर दुबे व संचालन महिला मंडल पूर्व जिला अध्यक्ष चंदना डे ने किया।

महिला सशक्तिकरण की बैठक से पहले पूर्व सांसद पांडेय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महतो, विजयानंद पटवा, विनोद पासवान, डॉ सुरेंद्र राज, दरबारी मांझी, मोहन राम, रामजी प्रसाद आदि ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की फोटो पर पुष्प अर्पित किया।
बैठक में गुणानंद महतो ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिलाओं के प्रति विचारों को पहुंचाना है। साथ ही उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर जोर देने की बात कही। गोमियां में पानी की समस्या को लेकर कहा कि अगर सरकार इस ओर ध्यान नहीं देती है तो बीजेपी जल्द ही गोमियां में उग्र आंदोलन करेगी।
महिलाओं की रोजमर्रा में काम आने वाली पानी की ज्वलंत समस्या को लेकर पूर्व सांसद रविंद्र पांडेय ने कहा की बरसात के दिनों में पीने का पानी की काफी दिक्कत होती है। पानी की समस्या को लेकर उन्होंने जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। साथ ही कहा कि महिलाओं के विकास के बिना किसी भी समाज का सर्वांगीण विकास नहीं हो सकता।
मौके पर ममता देवी, एनीराज गुप्ता, नीलू देवी, आशा देवी, हरि देवी, प्रीति सिन्हा, चंचला कुमारी, सुमित्रा देवी, रत्ना देवी सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थी।
![]()












Leave a Reply