Advertisement

सेंटर पर वैक्सीन तीन सौ साठ, उपस्थिति सात सौ, वैरंग लौटे कई ग्रामीण

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro District) के हद में पेटरवार सीएचसी (CHC) द्वारा अंगवाली उत्तरी पंचायत स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में 15 सितंबर को भारी वर्षा के दौरान 360 लोगों को कोविड-19 का वेक्सिनेशन किया गया। उक्त सेंटर पर सात सौ लोगों के पहुंचने के कारण कई रहिवासी बिना टीका लिए वापस लौट गए।

जानकारी के अनुसार प्रातः9 बजे वेक्सिनेशन केंद्र में गांव के करीब सात सौ लोगों की भीड़ जमा हो गयी। वेक्सिन की कमी के कारण मात्र 360 लोगों को ही टोकन दिया जा सका, बाकी चार सौ के करीब ग्रामीण बैरंग लौट गए।

आज 18+, 45+ उम्र वालों को दूसरा डोज अधिक एवं 18+, 60+ के लोगों को प्रथम खुराक दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की एएनएम प्रतिभा कुमारी अकेले सभी को वेक्सिन लगाई।
मौके पर गणेश कुमार, अमित महतो डाटा इंट्री कर रहे थे।

जबकि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गौरीनाथ कपरदार, उप प्रधान अजीत रविदास, सहिया उषा देवी, किरण देवी, सुमित्रा देवी, सुरेश रविदास, रियाज अहमद, जुगल रजवार, धर्मेंद्र कपरदार, सेविका संजू, उषा, अनिता, पिंकी, विद्यालय के प्रधानाध्यापक राधेकृष्ण रजवार, शिक्षक यमुना प्रसाद, शिवचरण कपरदार, दीपक कपरदार, रितेश वर्मन, तारकेश्वर आदि ने सहयोग किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *