पूर्व पंसस व कांग्रेसी नेता के बच्चों का हर संभव मदद का भरोसा दिया
एस.पी.सक्सेना/बोकारो। विगत दिनों बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में कथारा तीन नंबर कॉलोनी निवासी कथारा के पूर्व पंचायत समिति सदस्य व राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के नेता विश्वनाथ राज के आकस्मिक निधन की सूचना पाकर 15 सितंबर को बेरमो विधायक दिवंगत राज के आवास पहुंचकर शोक संतृप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की।
विधायक (MLA) उसके बाद गायत्री कॉलोनी जाकर राकोमसं आरआर शॉप के सहायक सचिव रंजीत कुमार सिन्हा के आवास पहुंचकर सिन्हा के माताजी के निधन पर शोक वयक्त किया तथा शोक संतप्त परिवारजनों को ढाँढस बंधाया।

इस अवसर पर दिवंगत विश्वनाथ राज की कर्मठता और सजनता के प्रति विधायक ने कहा कि बहुत कम ऐसे लोग होते हैं जो समाज के लिए जीते मरते हैं। विश्वनाथ राज का निधन परिवार तथा संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है।
विश्वनाथ राज समाज और संगठन के लिए काफी लोकप्रिय थे। उनका समय पूर्व चला जाना पीड़ादायक है। विधायक सिंह ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग और मदद का भरोसा दिया। साथ हीं दोनों छोटी बच्चियों को अपने निजी मद से 50-50 हजार रुपये सहयोग करने की बात कही।
वही कथारा गायत्री कॉलोनी निवासी सह आर आर शॉप के कर्मी राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के सहायक सचिव रंजीत कुमार सिन्हा के माता के निधन पर आवास उनके आवास पर पहुंचकर अपने गहरी संवेदना प्रकट की।
मौके पर विधायक के साथ राकोमसं कथारा क्षेत्र के अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह, बेरमो प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, मिथलेश तिवारी, आशीष चक्रवर्ती, धनेश्वर यादव, अरविंद कुमार सिंह, रिंकू सिंह, मोहम्मद छोटन, सीएस प्रसाद, सुजीत मिश्रा, राकेश कुमार, देवाशीष आस, आदि।
अमनदीप सिंह, मोहम्मद फारूक, इस्लाम अंसारी, बरियार महतो, रविंद्र यादव, विजय चौहान, विनोद यादव, मनोज सिंह, विजय चौहान, मोहम्मद नसीम, विजय महतो ,राजेंद्र वर्मा, उपेंद्र चौहान, विनय सिंह, संतन सिंह, उपेंद्र चौहान, राजू वर्मा सहित दर्जनों गणमान्य शामिल थे।
![]()












Leave a Reply