Advertisement

प्रखंडों में मनाया जा रहा पोषण माह

एस.पी.सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला (Bokaro District) के हद में सभी प्रखंडों में पोषण माह मनाया जा रहा है। यह अभियान पोषण के पांच सूत्रों पर आधारित है। पोषण अभियान के तहत प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से पोषण से संबंधित संदेश घर – घर तक पहुंचाया जा रहा है।

पोषण अभियान के तहत जिले के सभी प्रखंडों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र व विभिन्न माध्यमों से सही पोषण देश रोशन का संकल्प दिलाया जा रहा है।

पोषण माह का मुख्य उद्देश्य छह माह के बच्चे, गर्भवती महिलाएं, धात्री माताएं, किशोरियों में व्याप्त कुपोषण, एनीमिया को दूर कर उनके पोषण स्तर में सुधार करना है। पोषण अभियान के तहत सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण के पांच सूत्रों का पालन कराया जाना है।

इससे जन – जन के बेहतर आहार व व्यवहार में सकारात्मक बदलाव आएगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रखंडो में स्वास्थ्य सहिया व आंगनबाड़ी सेविकाएं व्यापक प्रचार – प्रसार कर रही हैं। आम लोगों के बीच उचित पोषण व बेहतर स्वास्थ्य के लिए जागरुकता संदेश दिया जा रहा है।

वहीं, पोषण रथ के माध्यम से पोषण माह का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसके माध्यम से आम महिलाओं को पोषण के पंच मंत्र से संबंधित पर्चा का वितरण किया गया। साथ हीं महिलाओं को पौष्टिक भोजन करने के लिए प्रेरित किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *