प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिले (Bokaro district) के हद में पेटरवार प्रखंड अंतर्गत तैलिक कल्याण समिति पेटरवार प्रखंड के पदाधिकारियों का 12 सितंबर को विस्तार किया गया। जिसके अध्यक्ष अरुण नायक तथा कार्यकारी अध्यक्ष मनोहर नायक को बनाया गया।
बीते माह 29 अगस्त को समिति के चार पदों के चयन हुआ था। चुनाव पर्यवेक्षक संतोष नायक के नेतृत्व में नव पुनर्गठित समिति में अध्यक्ष बने खेतको निवासी अरुण नायक, कार्यकारी अध्यक्ष चलकरी निवासी मनोहर नायक के अलावा उपाध्यक्ष पद पर चार में क्रमशः राजेंद्र नायक, छपरगढ़ा, मनोज नायक उत्तासरा, पवन नायक अंगवाली तथा राजेश नायक मिर्जापुर, सचिव पद पर प्रदीप नायक चांदो, संगठन सचिव प्रकाश चंद्र नायक, कोषाध्यक्ष संतोष प्रसाद नायक अंगवाली, उप-कोषाध्यक्ष संजय नायक गागा को चुना गया।
जबकि कार्यकारिणी में कई सदस्य मनोनित किये गये। मौके पर सुरेश नायक, संजीत नायक, सहदेव साव, ज्योतिलाल साव, किशुन नायक, विनेश नायक, ललन नायक, सूरजमल नायक आदि उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply