Advertisement

आबकारी विभाग की छापेमारी में अवैध महुआ शराब जब्त

एन.के.सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में फुसरो स्थित अपना बाजार के पीछे एक होटल में 11 सितंबर को बोकारो के आबकारी विभाग की टीम द्वारा अवैध महुआ शराब के खिलाफ छापेमारी किया गया। इस दौरान धंधेबाज होटल संचालक पिता- जमुना साव व पुत्र अनिल साव को भनक लगते ही वहां से भाग निकले।

जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर यहां छापामारी अभियान चलाया गया। इस दौरान आबकारी विभाग की टीम ने अवैध महुआ शराब जप्त कर नष्ट कर दिया।

जानकारी देते हुए स्थानीय व्यापारियों ने कहा कि बाजार के मुख्य जगह पर अवैध महुआ शराब बिक्री से हमलोगों की दुकान पर असर पड़ता है। दिन भर शराबियों की अड्डे बाजी से हम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कहा कि मुख्य बाजार में 24 घंटा अवैध महुआ शराब मिलता रहता है। दिन तो दिन रात्रि सेवा भी उपलब्ध रहती है।

इस संबंध में आबकारी विभाग की टीम ने बताया कि महुआ शराब का धंधा कहीं भी चलने नहीं दिया जाएगा। यह इंसान को मानसिक एवं शारीरिक रूप से नुकसान पहुंचाता है। यह जहरीले पदार्थों से बनाया जाता है। इसके पीने से लोगों की जान तक चली जाती है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *